{"_id":"5efe222c8ebc3e42eb434299","slug":"silt-will-be-extracted-from-the-pondhoy-river-saharanpur-news-mrt489312662","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई नदी से निकाली जाएगी सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई नदी से निकाली जाएगी सिल्ट
विज्ञापन
निगम में पांवधोई नदी को लेकर बैठक लेते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम जल्द ही पांवधोई नदी की स्वच्छता के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। सबसे पहले नदी के दोनों साइड में हुए अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाएगा। इसके बाद नदी से सिल्ट निकालने के लिए जेसीबी उतारी जाएंगी।
नदी की सफाई के लिए बृहस्पतिवार को नगरायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पांवधोई बचाव समिति के पदाधिकारी और शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद थे। डॉ. पीके शर्मा और जयनाथ शर्मा ने कहा कि पांवधोई नदी की साल में दो बार सफाई निगम की प्रोसीडिंग में है। इसे लागू कराया जाए। तेज क्वात्रा, शंकर भूषण और पार्षद नितिन ने कहा कि जरा सी बारिश में पुल धोबीघाट के आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हो जाता है। ऐसे में नदी की सफाई कराई जाए। कुलभूषण जैन, आमिर खान, शीतल टंडन ने लालदास बाड़े पर नियमित रूप से सफाई कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि घाट पर डैम बनाया गया है। करोड़ों रुपया सुंदरीकरण पर लगाया गया, लेकिन आज भी गंदगी फैली है। डॉ. वीरेंद्र आजम ने कहा कि धोबीघाट से पुल जोगियान तक पांवधोई का चेहरा है। जिसकी नियमित सफाई और सुंदरीकरण होना चाहिए। नगरायुक्त ने अधिकारियों को बुलाकर शुक्रवार तीन जुलाई से नदी के दोनों ओर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने के बाद नदी से सिल्ट निकालने के लिए जेसीबी उतारने और सिल्ट को शहर से बाहर ले जाने के लिए ट्रक लगाने को भी कहा। नगरायुक्त ने कहा कि नदी के दोनों किनारों पर जहां भी मरम्मत या जाल की जरूरत है वह भी कराया जाएगा। बैठक में मनीष कच्छल, सुषमा बजाज, परमेंद्र बंसल, पार्षद दिग्विजय चौहान आदि मौजूद रहे।
पांवधोई नदी को साफ और सुंदर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता में है। नदी की सफाई को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की गई है। अभियान चलाकर नदी को साफ और सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।