फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Silence in the markets, roads are deserted

बाजारों में पसरा सन्नाटा, सड़कें रही सूनसान

Sun, 18 Apr 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Silence in the markets, roads are deserted
कोरोना कर्फ्यू के चलते अंबाला रोड़ पर पसरा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में रविवार लॉकडाउन के दौरान डेयरी उत्पाद और दवा की दुकानों को छोड़कर जहां बाजार पूूरी तरह बंद रहे, वहीं सड़कें भी दिन भर सूनी पड़ी रही। केवल स्टेट और नेशनल हाईवे पर ही वाहनों की थोड़ी बहुत आवाजाही रही।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान, सरसावा, छुटमलपुर, बड़गांव, नागल, अंबेहटा, गागलहेड़ी, बड़गांव, नकुड़, गंगोह के बाजार दिन भर बंद रहे। कसबों में सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन की सख्ती के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस की गाड़ियों से पुलिसकर्मी लगातार माइक पर घरों में रहने की अपील करते रहे। सड़कों पर चलने वाले दुपहिया वाहन सवारों को भी रोक कर बाहर निकलने की वजह पूछी गई। बिना वजह घूमने वाले लोगों को सख्ती के साथ चेतावनी देकर वापस भेजा गया। चिलकाना में सभी बाजार सुबह से ही बंद रहे। आवागमन पूरी तरह ठप रहा, बाजार पूरी तरह सुनसान रहे। इंस्पेक्टर बीएस वर्मा ने बस स्टैंड चौराहे तथा बाजारों में घूम घूम कर लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी। ग्रामीण क्षेत्र पठेड़, पटनी, चौरीमंडी, डिंडोलीखेड़ा में भी लॉकडाउन का असर रहा।
विज्ञापन

नागल में स्टेट हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही। छुटमलपुर और सरसावा में नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की संख्या नाममात्र रही। शनिवार की शाम से ही थानाध्यक्ष मनोज चौधरी रविवार के लॉकडाउन के लिए बाजार में माइक से उद्घोषणा करते रहे। उधर रामपुर मनिहारान वासी राकेश कुमार, अनिल कुमार, मनोज, प्रवीण, राजेंद्र सेठी, किशोर, रवि कुमार, सत्यपाल आदि का कहना है वह कोविड गाइड लाइन का पालन करने को तैयार हैं, परंतु लॉक डाउन के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाता है।

कोरोना कर्फ्यू के चलते अंबाला रोड़ और घंटाघर रेलवे रोड़ पर पसरा सन्नाटा

कोरोना कर्फ्यू के चलते अंबाला रोड़ और घंटाघर रेलवे रोड़ पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

नक्खासा बाजार में कोरोना कर्फ्यू के चलते पसरा सन्नाटा

नक्खासा बाजार में कोरोना कर्फ्यू के चलते पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

पेज 1 के लिए  सहारनपुर। नेहरू मार्केट व तिब्बत बाजार में कोरोना कर्फ्यू के चलते पसरा सन्नाटा

पेज 1 के लिए सहारनपुर। नेहरू मार्केट व तिब्बत बाजार में कोरोना कर्फ्यू के चलते पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा

कोरोना कर्फ्यू के चलते नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते कोर्ट रोड़ पुल में पसरा सन्नाटा

कोरोना कर्फ्यू के चलते कोर्ट रोड़ पुल में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते रेलवे स्टेंशन परिसर में पसरा सन्नाटा

कोरोना कर्फ्यू के चलते रेलवे स्टेंशन परिसर में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

कोरोना कर्फ्यू के चलते रेलवे स्टेंशन में पसरा सन्नाटा

कोरोना कर्फ्यू के चलते रेलवे स्टेंशन में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed