फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Silence at government paddy procurement centres, business is booming in the market

Saharanpur News: सरकारी धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, मंडी में चमक रहा व्यापार

Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Silence at government paddy procurement centres, business is booming in the market
गंगोह। अनाज मंडी गंगोह इन दिनों धान की भारी आवक से चमक रही है, लेकिन सरकारी धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। धान खरीद का कार्य शुरू हुए डेढ़ महीने से अधिक समय हो चुका है। अब तक मात्र 47 कुंतल धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

मंडी स्थित दोनों सरकारी केंद्रों को 2,000 कुंतल खरीद का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन वर्तमान हालात में यह लक्ष्य दूर नजर आ रहा है। धान खरीद केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने से दोनों केंद्रों के कर्मचारी खाली बैठे हैं। धान खरीद केंद्र इंचार्ज नीरज कुमार और रजनीश कुमार का कहना है कि किसान सरकारी केंद्रों पर धान लेकर नहीं आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण बाजार में धान की ऊंची कीमतें हैं। रविवार को मंडी में धान 2,800 रुपये प्रति कुंतल तक बिका, जबकि सरकारी समर्थन मूल्य कॉमन धान के लिए 2,300 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है।
विज्ञापन

कीमतों के इस अंतर ने किसानों को मंडी में व्यापार करने के लिए प्रेरित किया है। मंडी सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि इस समय मंडी में 1509 धान, तुड़ल बासमती और सरबती बासमती की अधिक आवक हो रही है। बताया कि क्षेत्र में सामान्य धान की बुवाई भी बेहद कम हुई है, जिसके कारण सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की आवक सीमित रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed