फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sick and two doctors over 60 years posted in isolation ward

आइसोलेशन वार्ड तैनात किए बीमार और 60 साल से ज्यादा के दो डॉक्टर

Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sick and two doctors over 60 years posted in isolation ward
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के चलते मास्क लगा जिला अस्पताल आते लोग - फोटो : SAHARANPUR
आइसोलेशन वार्ड तैनात किए बीमार और 60 साल से ज्यादा के दो डॉक्टर
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर कम इम्युनिटी वालों खासकर 60 साल से अधिक आयु के या फिर बीमार लोगों पर बताया गया है। मगर एसबीडी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड पर दो डॉक्टर ऐसे तैनात किए गए हैं, जिनमें एक की आयु 64 वर्ष है तो दूसरा दिल का मरीज है और बाईपास सर्जरी हो चुकी है। एसबीडी जिला अस्पताल प्रशासन ने परिसर में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। अस्पताल में शुक्रवार को 13 मरीज आएं, जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। इस संबंध में सीएमएस डा. एसके वार्ष्णेय का कहना है कि डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में जो भी डॉक्टर और संसाधन हैं, उन्हीं का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं खुद बीमार व्यक्ति हूं, कीमोथैरेपी हो चुकी है और उम्र भी 62 साल है। मगर इस समय हमारा पूरा फोकस कोरोना पर कंट्रोल करना है।

राहत : फ्रांस से आई युवती की भी रिपोर्ट निगेटिव
सहारनपुर। फ्रांस से आई और आईसोलेशन वार्ड में भर्ती युवती की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवती को छुट्टी दे दी गई है। फ्रांस से आई युवती को कुछ लक्षणों की वजह से बुधवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। अभी तक जिला अस्पताल द्वारा कुल पांच लोगों की जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने लोगों केे सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed