फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIB's raid on wooden handicraft maker firm

Saharanpur News: काष्ठ हस्तशिल्प निर्माता फर्म पर एसआईबी का छापा

Thu, 11 May 2023 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
SIB's raid on wooden handicraft maker firm
- जांच के बाद व्यापारी ने 50 लाख रुपये जमा कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने बुधवार को एक काष्ठ हस्तशिल्प निर्माता फर्म पर छापा मारा। जांच के दौरान प्रपत्रों में मिली विसंगतियों के आधार पर व्यापारी ने विभाग में 50 लाख रुपये जमा कराए। सही स्थिति प्रपत्रों की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्हें, अपर आयुक्त श्रेणी-2 एमएस चौबे और संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा) जीपी सिंह को सूचना मिली थी कि हबीबगढ़ रोड स्थित एक काष्ठ हस्तशिल्प निर्माता फर्म द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ लिया जा रहा है। यह जानकारी उन्हें राज्य कर विभाग की ओर से बोगस आईटीसी लेने वाली फर्मों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते प्राप्त हुई। इस पर विशेष अनुसंधान शाखा रेंज बी के उपायुक्त अवधेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक टीम ने छापा मारकर हबीबगढ़ स्थित काष्ठ हस्तशिल्प निर्माता फर्म की जांच की। जांच में सामने आया कि फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी फर्मों के प्रपत्राें के आधार पर आईटीसी गलत लाभ लिया गया है। जांच में मिली विसंगतियों के आधार पर व्यापारी ने स्वयं ही 5्र0 लाख रुपये जमा कराए। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed