फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIB raid, stock reduced by two million

यूपी: एसआईबी ने एक फर्म पर मारा छापा, बीस लाख का स्टॉक मिला कम

Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
SIB raid, stock reduced by two million
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में टैक्स अपवंचकों के खिलाफ चल रहा वाणिज्यकर विभाग का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने लक्कड़ मंडी स्थित लोहे का सामान बेचने वाली एक फर्म पर छापा मारा। छापे के दौरान फर्म में करीब बीस लाख रुपये का स्टॉक कम पाया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने लोहे की फर्म की जांच की। शिकायत थी कि फर्म की ओर से काफी समय से कर नहीं जमा किया जा रहा है। ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी डीवी सिंह के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर अवधेश के नेतृत्व में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने लक्कड़ मंडी स्थित फर्म की जांच की। जांच के दौरान फर्म में लगभग बीस लाख रुपये का स्टॉक कम पाया गया। फर्म स्वामी से संबंधित कागजात मांगे गए हैं जिनकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अवधेश के साथ ही उदय प्रताप, मनमोहन और पंकज कुमार आदि भी शामिल रहे। डीवी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसआईबी की टीम ने लक्कड़ मंडी स्थित एक फर्म की जांच की। जांच के दौरान व्यापारी के पास लगभग बीस लाख रुपये का स्टॉक कम पाया गया। अभी जांच चल रही है, इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। कर अपवंचन की स्थिति में फर्म से कर एवं अर्थदंड जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed