फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shubham was murdered in a rivalry after being fired from work

काम से निकलवाने की रंजिश में की थी शुभम की हत्या

Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shubham was murdered in a rivalry after being fired from work
पुलिस द्वारा पकड़े गए शुभम हत्याकांड के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा शुभम हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिसोर्ट से निकाले जाने की रंजिश में मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शुभम की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए तमंचे के साथ ही कारतूस और खोखा भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बिहारीगढ़ थाने के गांव थाप्पुल निवासी शुभम (22) का शव 21 दिसंबर की शाम फतेपुर थाना क्षेत्र में भैंसराऊ के जंगल में पड़ा मिला था। मृतक के पिता श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले राकेश उर्फ भीम पुत्र रामशरण और दीपक उर्फ टिंकू पुत्र भारत भूषण निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को गंदेवड़ा बस स्टैंड से धर दबोचा। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद की है। फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि पूछताछ में राकेश उर्फ भीम पुत्र रामशरण ने बताया कि वह शुभम के साथ बिहारीगढ़ के पेंचो रिसोर्ट में काम करता था। वहां काम के दौरान उनका विवाद हो गया था। इस कारण राकेश को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर शुभम की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बिना फीस के लड़ा जाएगा वादी का मुकदमा
आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार अधिवक्ता संदीप कांबोज ने कहा कि मृतक शुभम के पिता श्यामलाल की तरफ से उनका मुकदमा बिना किसी फीस के लड़ा जाएगा। साथ ही इस मामले में सबूत मिटाने की धारा भी पुलिस से मिलकर आरोपियों के खिलाफ लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed