फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shrimad Bhagwat: Prapannacharya is Radha Krishna

राधा कृष्ण का साक्षात स्वरूप है श्रीमद्भागवत : प्रपन्नाचार्य

Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat: Prapannacharya is Radha Krishna
बेहट। दयालपुर गांव में मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की गई। कथा का शुभारंभ करते हुए पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने कहा कि कलियुग में योग, तप, साधना विधि पूर्वक निर्विघ्न संपन्न होना बड़ा कठिन है, लेकिन भगवान की कथा के माध्यम से बड़ी सरलता से मन, वचन, कर्म से साधना संभव हो जाती है। कलियुग में भक्ति का सरल मार्ग एक मात्र श्रीमद्भागवत कथा है और श्रीमद्भागवत श्री राधा कृष्ण का साक्षात स्वरूप है। उन्होंने जीवन और मृत्यु का बोध कराते हुए कहा कि मृत्यु अटल सत्य है और मृत्यु को जान लेना ही मानव जीवन का लाभ है। श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु के भय को दूर करने के साथ ही हमें परमात्मा की साधना से जोड़ती है। इस दौरान कालू पंडित, सुशील सैनी, बबलू सैनी, निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपक सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed