{"_id":"647cd576a9dec678ea0a3ef8","slug":"shrimad-bhagwat-katha-started-with-mangal-klash-yatra-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3647-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंगल क्लश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंगल क्लश यात्रा से हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के गांव टिकरौल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा समारोह का शुभारंभ हवन व मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया।
कथा के पहले दिन कथावाचक संत श्री ऋषिपाल जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात गांव में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कथावाचक संत ऋषिपाल महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।
श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथावाचक ने कहा कि कथा श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा संपन्न हुई। सहदेव सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, रोहित पंवार, मुकेश धनगर, सतीश रोहिला, शिवकुमार वशिष्ठ, सचिन फौजी, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।