{"_id":"604e4c228ebc3ee61b334ef2","slug":"shri-ram-sitting-in-a-particle-kalendranand-saharanpur-news-mrt529836185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण-कण में विराजमान श्रीराम: कालेंद्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण-कण में विराजमान श्रीराम: कालेंद्रानंद
विज्ञापन
-- श्री राम कृष्ण परमहंस के जन्मोत्सव पर श्री राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण परमहंस के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ हुआ। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री राम ही संपूर्ण सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं।
श्री राम-कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने किया। स्वामी महाराज ने कहा कि श्रीराम ही परब्रह्म परमेश्वर हैं, जो जीव के समस्त पापों का नाश कर मनुष्य का कल्याण करते हैं। प्रभु श्रीराम ही सत्कर्म करने वाले जीव को मोक्ष प्रदान करते हैं। जीव का परम मार्ग राम का नाम है। श्रीराम नाम ही समस्त चराचर में रमण कर चेतना प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित्र मानस किसी जीवन की कृति नहीं है, वह स्वयं श्री हनुमान जी द्वारा राम चरित्र की महिमा की गई। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, सुरेश शर्मा, पंडित ऋषभ कौशिक, सागर गुप्ता, अश्वनी कांबोज, सुचेता, गीता, बाला, किरण, बबीता, माया, कमलेश आदि मौजूद रहे।