फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Ram Darbar Annual Festival celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया श्रीराम दरबार वार्षिकोत्सव

Thu, 01 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Darbar Annual Festival celebrated with pomp
हकीकत नगर स्थित राधा कृष्ण मंदि में राम कथा में भाग लेते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सिद्धपीठ श्री राम दरबार का 48 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दरबार में पंडित गुलशन पराशर व अभिषेक ने दरबार की महिमा की जानकारी दी। उन्होंने कि 48 वर्षों से निरंतर श्री राम कथा चल रही है, जिसके संस्थापक गोलोकवासी रोहताश कुमार गुप्ता थे। राम कथा दरबार से जुड़े लोग निशुल्क अपनी सेवाएं देते हैं और जहां भी लोग बुलाते हैं, वहां दरबार लगाकर रामकथा का आयोजन किया जाता है। दरबार में केवल अर्जी चढ़ती है, पैसा नहीं चढ़ाया जाता है। राम कथा दरबार में आने वाले भक्त की हर मुराद पूरी होती है। दरबार में देश भर से लोग आशीर्वाद लेने आते हैं। इस मौके पर दीदी कमलेश गुलाटी, विनोद रानी, प्रियंका ने भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस दौरान राजेश मेहता, राजकुमार सेतिया, सतीश, सोम छाबड़ा, राजेश्वर गुलाटी, सतीश खुराना, सुशील मेहंदी रत्ता, मुुकेश मेहता, सतीश्वर चांदना, राजन चुग, नीरज सेठ, अजय चांदना, विजय बत्रा, सुशील, सुषमा छाबड़ा, रमा सेतिया, पिंकी बत्रा, अनिल अरोड़ा, ज्योति अनेजा, कंचन ठकराल, प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन छह सितंबर से
सहारनपुर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से छह सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जाएगा। खेमका सदन में 12 सितंबर तक रोजाना शाम सात बजे से इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम को हरिमंदिर में पहुंचे साक्षी गोपाल दास का स्वागत कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। समिति की प्रधान रोमिला बांगा ने बताया कि प्रतिदिन कथा में फूल बंगला, छप्पन भोग और भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान जयगोपाल दास, सोम गोयल, सुमुखा अच्युत दास, डॉ. उमंग गुप्ता, अतुल सिंघल, रविंद्र मित्तल, रवि गौरांग दास, चैतन्य जोशी, मंत्रसारा दास, अपूर्व गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हकीकत नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राम कथा में सजा राम दरबार

हकीकत नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राम कथा में सजा राम दरबार- फोटो : SAHARANPUR

हकीकत नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राम कथा में सजा राम दरबार

हकीकत नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राम कथा में सजा राम दरबार- फोटो : SAHARANPUR

हरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा होने वाली मद् भागवत कथा के बारे मे?

हरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा होने वाली मद् भागवत कथा के बारे मे?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed