फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Ram Barat taken out with traditional gaiety

पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री राम बरात

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Barat taken out with traditional gaiety
रामपुर मनिहारान में निकली गई श्रीराम बारात - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/गंगोह (सहारनपुर)। श्री राम उत्सव कमेटी द्वारा बृहस्पतिवार को बेहट में भगवान श्रीराम की बारात बैंडबाजों और झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान बरात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और महिलाओं ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

श्री राम बरात मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसका शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन ने किया। बैंडबाजों की अगुवाई में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों से सजी श्री राम बरात का जुलूस कस्बे के विभिन्न गली मोहल्लों से होता हुआ गांधी चौक में पहुंचा, जहां भगवान श्री राम और लक्ष्मण का भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम बरात में नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, वशिष्ठ गुप्ता, पंकज शर्मा, सभासद आरिफ मंसूर, मुकेश धीमान, हर्षित गुप्ता, अभिनव, प्रदीप धीमान, गौरव सैनी, नितिन गर्ग, मियां पीरू, मोहम्मद अहमद काजमी, अमित कश्यप, संयम गुप्ता, रमन राजदेव, तुशांग गर्ग, सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन

गंगोह में रामलीला महोत्सव मंडल द्वारा धूमधाम से भगवान राम की बरात निकाली गई। झंडा व मुख्य पूजन बाला जी धाम के महंत सुशील शर्मा व अशोक गुप्ता द्वारा किया गया। नारियल फोड़ व हरी झंडी दिखा कर विधायक कीरत सिंह ने बरात को रवाना किया। पीठ बाजार के नरेश ललित, राजेश्वर शर्मा, सतीश गोयल, अमरदीप लाड्डी, अमित मलिक, मुकेश कुमार, मनोज आदि ने किया। इससे पूर्व हिंदू सभा सराय द्वारा बुधवार को भगवान श्री राम बरात शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ राजकुमार वकील द्वारा फीता काटकर किया। रामपुर मनिहारान में भी श्रीराम बारात निकाली गई। चौ प्रदीप, भोला, प्रीतम सिंह, चौधरी देवराज सिंह रहे। उधर बिहारीगढ़ के अंबेडकर पार्क में चल रही रामलीला में बीती रात धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का सुंदर मंचन किया गया।

बेहट में निकाली गई श्रीराम बारात में भगवान श्री राम और लक्ष्मण की झांकी

बेहट में निकाली गई श्रीराम बारात में भगवान श्री राम और लक्ष्मण की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में राम बरात के दौरान रथ पर सवार राम लक्ष्मण

गंगोह में राम बरात के दौरान रथ पर सवार राम लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed