फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Krishna-Rukmini marriage is the union of soul and God.

Saharanpur News: आत्मा और परमात्मा का मिलन है श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह

Tue, 24 Sep 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna-Rukmini marriage is the union of soul and God.
सहारनपुर। राधा विहार स्थित सिद्धपीठ श्री वैष्णवी महाकाली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत के दौरान धूमधाम से श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह हुआ। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दीदी राधिका श्रीजी ने कहा आत्मा और परमात्मा का मिलन है श्री कृष्ण-रूकमणि विवाह।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में सोमवार को मुख्य यजमान राकेश चौहान और अनिल ठाकुर ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने धूमधाम से श्री कृष्ण-रुक्मिणी का विवाह कराया। कथा व्यास दीदी राधिका श्रीजी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शरणागति होने मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और अंत में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कांबोज, सागर गुप्ता, संजय राणा, अनिल नारंग, रोहित शर्मा, बबीता, राजबाला, सरला, सुदेश, बबीता, कमला, रेखा, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed