फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shraddhalu on the hymns of Shri Balaji Maharaj

श्री बालाजी महाराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shraddhalu on the hymns of Shri Balaji Maharaj
बेहट रोड़ बालाजी धाम पर प्रभात फैरी के समापन जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम बेहट रोड के वार्षिकोत्सव में निकाली जा रही प्रभातफेरी को मंगलवार को विश्राम दिया गया। श्री बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। मार्ग में कई जगहों पर प्रभातफेरी का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शालीमार गार्डन निवासी विवेक गुप्ता के आवास से निकाली प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रभातफेरी महाराजा गार्डन, भगवती कॉलोनी होते हुए बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी को विधिवत रूप से विश्राम दिया। अंतिम दिवस की प्रभातफेरी में भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि प्रात:काल की ईश्वर की वंदना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हमें रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसमें संजय जैन, नीरज वालिया, मनीश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, रजनी गुप्ता, संजय सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed