फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shouts of Har Har Mahadev echoed in pagoda

शिवालयों में गूंजे में हर-हर महादेव के जयकारें

Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shouts of Har Har Mahadev echoed in pagoda
शिव रात्रि पर राधा विहारऔघड़दानी नर्मदेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्घालु की लगी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पंचामृत स्नान कराकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही लोगों ने व्रत भी रखे।
विज्ञापन

महानगर में सुबह से ही प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जलाभिषेक के लिए लोगों की कतारें लगी रही। एक-एक कर लोगों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर के मां काली मंदिर सहित अनेक मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया। ब्रह्मपुरी कालोनी स्थित श्री मां बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने मंत्रोचारण के साथ पूजा कराई। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से पंचामृत से भगवान भोलेनाथ को स्नान कराया। इसके साथ ही रूद्रीपाठ, शिव महिमन्न स्त्रोत और शिव सहत्रनाम से महादेव का अभिषेक कराकर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव एवं शक्ति का पावन मिलन ही महाशिवरात्रि है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, रमेश शर्मा, अजब सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार, संगीता, सविता, सुनीता, कमला, बाला मौजूद रही। भरत विहार कॉलोनी स्थित मां काली महा भैरवनाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर शिव चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान बाला देवी, चंद्रपाल कश्यप, अनुज जैन, रमेश चंद कश्यप, लाखन सिंह, मोहन त्यागी, संजय शर्मा, सुशील धीमान, सुनील मित्तल, किशन लाल, गौरव पुंडीर, बाला देवी, सरस्वती, सुषमा गुप्ता, मंजू, कमलेश मौजूद रहे। मल्हीपुर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का महाभिषेक किया गया। इसके साथ ही भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सहारनपुर। शिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और एसपी सिटी राजेश कुमार पूजा अर्चना में शामिल हुए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। जिले भर में एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारी अलर्ट रहे।

शिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्घालु की लगी भीड़

शिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्घालु की लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्घालु की लगी भीड़

शिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्घालु की लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्तो की भीड़

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्तो की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु

शिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed