फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shout out to Balaji Maharaj

गूंजे बालाजी महाराज के जयकारे

Wed, 05 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shout out to Balaji Maharaj
गुरूद्वारा रोड़ पर निकली बालाजी की प्रभात फैरी में जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चौथे दिन भी प्रभातफेरी निकाली गई। श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की प्रभातफेरी का शुभारंभ श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मिगलानी बिल्डिंग स्थित राजकुमार के आवास से प्रभातफेरी शुरू हुई, जो लक्ष्मी नगर, सुभाष नगर, पटेल नगर होते हुए गली माधो प्रसाद पहुंची, जहां पर निमिश बतरा के आवास पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। प्रभातफेरी में श्रद्धालु श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब, श्री प्रेतराज सरकार के भजन गाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि प्रात: काल प्रभातफेरी निकालने से जहां ईश्वर का स्मरण होता है, वहीं शारीरिक रूप से भी फायदेमंद होता है। मार्ग में राजीव आनंद, रीता आनंद, पार्षद गौरव चौधरी, सुभाष भाटिया, पवन बब्बर, अजय सूरी, चिराग कोहली, धर्मपाल, राजेंद्र तोमर, धनंजय शुक्ल, विवेक ओझा, सुभाष सैनी, अनिल सैनी, शिवम सैनी, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शुक्ला, नवीन वालिया, रेखा वालिया, उषा, रजनी पांचाल, पलक, आनंद ने पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed