{"_id":"642078af6bbe36602f01661a","slug":"shops-sealed-for-not-depositing-dues-saharanpur-news-c-14-1-168989-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकाया जमा नहीं करने पर दुकानों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकाया जमा नहीं करने पर दुकानों को किया सील
विज्ञापन
शिविर में साढ़े चार लाख रुपये की हुई टैक्स वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से रविवार को अलग-अलग काॅलोनियों में टैक्स वसूली करने के लिए शिविर लगाए गए। इसमें साढ़े चार लाख रुपये की टैक्स वसूली हुई। वहीं, बकाया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील किया।
नगर निगम के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने लेबर काॅलोनी और साहब सिंह ने जामा मस्जिद पर शिविर लगवाया। लेबर काॅलोनी में बकायेदारों से तीन लाख और जामा मस्जिद क्षेत्र से 1.50 लाख टैक्स वसूला गया। कर संग्रहकर्ताओं ने अपने आवंटित वार्डों के बकायेदारों से संपर्क किया और उनसे छह लाख रुपये की वसूली की गई।
राजस्व निरीक्षक लोकेश कुुमार ने सम्राट विक्रम काॅलोनी में सुभाष चंद की आठ दुकानों को बकाया धनराशि एक लाख जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए सील किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने अपील की है कि जिन बकायेदारों ने अपना टैक्स जमा नहीं किया है, वह टैक्स जमा करें और कुर्की की कार्रवाई से बचें।