फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shops remained closed, there was a lot of traffic on the roads

कोरोना कर्फ्यू का पहला दिन

Sun, 02 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shops remained closed, there was a lot of traffic on the roads
सहारनपुर। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को शहर में बाजार पूरी तरह बंद रहे। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में शामिल दवा की दुकानें, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और दुग्ध डेयरी खुली रहीं। इस कारण सड़कों पर आवागमन भी खूब दिखा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू का समय शुरू हो गया था। रात में तो करीब नौ बजे तक कई स्थानों पर दुकानें खुली रहीं थी, लेकिन शनिवार सुबह कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी असर नजर आया। शहर के नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, फव्वारा चौक, रायवाला, अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड सभी स्थानों पर दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। वहीं, बाजोरिया रोड पर पैथोलॉजी लैब और अस्पतालों के बाहर भारी भीड़ नजर आई। यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों की हिदायत
कई स्थानों पर लोग कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन भी करते नजर आए। पुलिस भी बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करती रही तथा जो लोग बेवजह घर से बाहर निकले थे, उन्हें हिदायत देकर लौटाया गया। रेलवे स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट भी पुलिस को खुला मिला तो पुलिसकर्मियों ने उसके संचालक को जमकर हड़काया। इसके बाद उसने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली बनाकर दिया कोरोना से बचाव का संदेश
नेहरू युवा केंद्र सहारनपुर के वालंटियरों ने शनिवार को शहर के घंटाघर चौराहे पर कोरोना जागरूकता पेंटिंग (रंगोली) बनाई। उस पर लिखा गया यूज मास्क, मेनटेन सोशल डिस्टेंसिंग, स्टे होम। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड गाइड लाइन का पालन कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोक सकें। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र सरसावा के अनीश कुमार, अनुज कुमार, सिंगर नवाब मलिक, अफजल खान, पर्वतारोही रिहान अली, रोहन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed