फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shops built on corporation land, complaint in public hearing

निगम की भूमि पर बना दीं दुकानें, जन सुनवाई में हुई शिकायत

Wed, 28 Sep 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shops built on corporation land, complaint in public hearing
नगर निगम में जनसुनवाई करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के 62 फुटा रोड स्थित नगर निगम की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा दुकानों का निर्माण कर लिया गया, लेकिन निगम अधिकारियों को पता तक नहीं चला। मंगलवार को जन सुनवाई शिविर में स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की तो नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देेश दिए। शिविर में 16 शिकायतें आईं, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

चिलकाना रोड निवासी नईम ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि 62 फुटा रोड पर एक व्यक्ति द्वारा निगम की भूमि पर कब्जा कर दो दुकानें बना ली हैं और उक्त दुकानों से व्यापार कर रहा है। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने प्रवर्तन दल और अतिक्रमण प्रभारी को तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वार्ड दस की न्यू प्रणव विहार कॉलोनी निवासी पवन कुमार भार्गव ने दो स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। जिसके लिए पथ प्रकाश अनुभाग को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

प्रताप नगर रायवाला के संजय कुमार, पवन कुमार, अरशद व चंद्रप्रकाश आदि की शिकायत थी कि उनकी गली में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है तथा पार्क पर भी अपना ताला लगा रखा है। वार्ड दो की अशोक वाटिका कॉलोनी निवासी विजेंद्र पंवार, किरण सिंह, प्रवीण व इंद्रपाल ने नाला टूटे होने की शिकायत की। वार्ड छह की अहमद कॉलोनी निवासी दिलशाद ने बुद्धु वाली मस्जिद की गली की पुलिया टूटने की शिकायत करते हुए इसके निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सात के जाटव नगर निवासी नितिन सिंह ने नाला निर्माण की मांग की। वार्ड 63 गोटे शाह चुंगी निवासी मुस्तकीम ने गली निर्माण के संबंध में शिकायत की। नगरायुक्त ने उक्त सभी मामलों में संबंधित अभियंताओं को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वार्ड नंबर चार पंत विहार फेज तीन-बी निवासी एसएस रावत, गीता, कुनाल, रेखा कंसल, वैशाली, पुनीत कुमार, बबीता कपिल आदि ने प्रार्थना पत्र देकर अधूरे पडे़ निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की। इसके अलावा दुर्गा पुरी क्षेत्र की मिथलेश देवी, ललिता भारती, मीरा, शिल्पी चावला, नीलू, सुखबीर कौर आदि दर्जनों महिलाएं तथा जगदंबा प्रसाद, अशोक कुमार, संजय सिंह, राहुल गुप्ता आदि ने सड़कों के निर्माण की मांग की। नगरायुक्त ने अधिशासी अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed