फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shops adorned with idols of Laddu Gopal in the markets

बाजारों में लड्डु गोपाल की मूर्तियों से सजी दुकानें

Mon, 30 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shops adorned with idols of Laddu Gopal in the markets
गंगोह के एक दुकान में सजधज कर तैयार राधा-कृष्ण व लड्डू गोपाल की मूर्तियां - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। रविवार को बाजार में लड्डू गोपाल और उनके इस्तेमाल की चीजों को खरीदने वालों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को घरों में बनाए गए मंदिर में स्थापित करने की परंपरा तेजी से बढ़ी है। लगातार मांग बढ़ने के कारण इनकी दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है। इस वर्ष भी बाजार में लड्डू गोपाल की पीतल व अन्य धातु की मूर्तियां दुकानों पर सज कर बिक रही हें। यही नहीं लड्डू गोपाल के लिए आस्था वान लोग हर तरह इंतजाम कर रहे हैं। इनमें लड्डू गोपाल का बिस्तर, बर्तन, पंखा, कूलर आदि शामिल हैं। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते भी श्रद्धालु पूजा-पाठ का इंतजाम भी अपने घरों में ही कर रहे हैं। संचालकों ने मंदिरों को सजा दिया है।

सोमवार को नगर एवं क्षेत्र के सभी मंदिर रोशनी से जगमग रहेंगे। जन्माष्टमी पर्व पर सूखे मेवे, दूध, मावा, गोंद, फसल आदि की मांग बढ़ जाती है, जिनको दुकानदारों ने सजा दिया है। इस बार सूखे मेवों के दाम एकदम बढ़ गए है, इसका असर भी लोगों की क्रय शक्ति पर पड़ रहा है। फलों के दाम भी अन्य दिनों से ज्यादा बढ़ गए हैं। मावा भी बाजारों में खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed