{"_id":"666b69b4056a5b954b0f8dd4","slug":"shopkeepers-troubled-by-dust-stopped-tractor-trolleys-filled-with-soil-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-125500-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धूल से परेशान दुकानदारों ने रोकी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धूल से परेशान दुकानदारों ने रोकी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, हंगामा
Fri, 14 Jun 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकते लोग और मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
सहारनपुर, छुटमलपुर। अवैध मिट्टी के खनन से उड़ रही धूल से परेशान कमालपुर रोड के दुकानदारों ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली रोककर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने ले गई।
बृहस्पतिवार सुबह वार्ड सात के सभासद अंकुर सैनी, अरविंद प्रजापति, आदित्य सैनी, सुमित कांबोज, डॉ. आदित्य सैनी आदि ने कमालपुर रोड से जा रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली रोक ली। इनका कहना था कि इन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से मिट्टी सड़क पर गिरती है, जिससे दिन भर धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ देर के लिए कमालपुर रोड तथा देहरादून हाईवे पर जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। दुकानदारों ने थाने पर पहुंचकर भी हंगामा किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।