फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shoaib's dead body recovered from Gang Canal

Saharanpur News: गंग नहर से बरामद हुआ शोयब का शव

Mon, 22 May 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shoaib's dead body recovered from Gang Canal
बडे़ भाई को नहर में धक्का देने का आरोपी था शोयब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। माली निवासी शोयब का शव भी शनिवार की रात गंग नहर से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में उसके शव को सपुर्दे खाक किया गया। उधर पीड़ित परिवार में दो मौतों के बाद कोहराम मचा है।

बता दें कि गागलहेड़ी थाने के गांव माली निवासी आवेश 13 मई को घर से लापता हो गया था। 16 मई को पुलिस आवेश की हत्या में आरोपी मानते हुए उसके सगे छोटे भाई शोयब को लेकर गंगनहर रुड़की उसके शव की तलाश में गई थी। जहां शोयब पुलिस अभिरक्षा से छूटकर नहर में कूद गया था। इसके बाद पुलिस की चार टीमें दोनों भाइयों के शवों की तलाश में लगी थी। 18 मई को गोताखोरों की टीम ने आवेश का शव तलाश कर लिया था। उसके बाद से शोयब की तलाश तेज हो गई थी। शनिवार रात तीन बजे शोयब का शव भी गंगनहर रुड़की से बरामद हो गया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को भारी पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में गांव लाया गया। जहां गमगीन माहौल में उसे सपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान सीओ सदर रुचि गुप्ता, महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, चिलकाना थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय पूरे समय डटे रहे।
विज्ञापन

दोनों भाइयों की मौत का राज हुआ दफन
गागलहेड़ी। शोयब का शव मिलने के बाद दोनों भाइयों की मौत का राज भी दफन हो गया है। पुलिस के अनुसार शोयब ने यह स्वीकार किया था कि उसने अपने सगे भाई आवेश को गंगनहर में धक्का दिया था। अब यह उसने क्यों किया। इसकी वजह भी पुलिस जांच में स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके पीछे कभी प्रेम प्रसंग तो कभी आवेश की गंभीर बीमारी वजह बताई गई। वहीं शोयब के नहर में कूदने को लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। इस मामले में पूर्व विधायक एवं बसपा नेता इमरान मसूद तथा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने इसकी गहराई से जांच की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed