फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   shivbhakt lautna shuru

जल लेकर लौटना शुरू हुए कांवड़िए

Thu, 18 Jul 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
shivbhakt lautna shuru
सहारनपुर: गंगाजल लेकर लौटते कांवड़िए - फोटो : SAHARANPUR
जल लेकर लौटना शुरू हुए कांवड़िए
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रावण मास के शुरू होने के साथ ही कांवड़िए जल लेकर लौटने लगे हैं। पहले दिन दूर-दराज के कांवड़िए ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए नजर आए। उधर, सावन माह को लेकर शिवालयों में भीड़ रही। हर तरफ भगवान शंकर के जयकारे सुनाई दिए।
सहारनपुर के रास्ते हर वर्ष पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों कांवड़िए हरिद्वार एवं ऋषिकेश से गंगाजल लेकर लौटते हैं। बुधवार से श्रावण मास शुरू हो गया। पहले दिन कांवड़ मार्ग पर बहुत ही कम संख्या में जल लेकर दूर-दराज के कांवड़िए लौटते नजर आए। 20 जुलाई के बाद कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा और पूरा कांवड़ मार्ग शिवमय नजर आएगा। उधर, सावन के पहले दिन महानगर के शिवालयों में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, श्री बगलामुखी मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रावण मास का पहले सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा, इस दिन हजारों की संख्या में शिवालयों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

महानगर में कांवड़ मार्ग पर अंबाला हाईवे स्थित मेला गुघाल पुल से लेकर देहरादून रोड पर नौगजापीर तक 20 से अधिक कांवड़ शिविर लगते हैं। इनके आयोजकों ने कांवड़ शिविर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है। ज्यादातर कांवड़ शिविरों का उद्घाटन 20 और 21 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed