फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivaratri today, adorn the pagoda Jalabhishek

शिवरात्रि आज, जलाभिषेक को सजे शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri today, adorn the pagoda Jalabhishek
सजे शिवालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों को आकर्षक रंग देकर सजाया गया है। शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई है। सोमवार को शिवरात्रि है।
विज्ञापन


हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर आए कांवड़ियों ने रविवार को मंदिरों में पहुंचकर विश्राम किया। शहर के धोबीघाट स्थित भूतेश्वेर महादेव मंदिर, चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड स्थित पाठेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास
विज्ञापन


स्थित श्री हरि मंदिर, राधा विहार स्थित औघढ़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, गिल कालोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रंग देकर सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवालयों को आकर्षक रंग दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंदिरों में जलाभिषेक सुबह 4.40 बजे से शुरू होगा। हालांकि मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिये जाएंगे। पंडित विभू गौड़ और पंडित देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक मंदिरों में जलाभिषेक का समय सुबह 4.40 बजे से है। 


फिजियोथैरिपी से दिन रात की कांवड़ियों की सेवा  ः सहारनपुर। देहरादून चौक पर कांवड़ शिविरों के बीच फिजियोथैरिपी चिकित्सक डा. पीएस राजपूत ने एक्यूप्रेशर और सुजोक पद्घति से शिवभक्तों की सेवा की। हर वर्ष की भांति भोले की थकान मिटाने के लिए उनके साथ उनकी सहयोगी और अधिकारीगण भी कांवड़ियों की सेवा करते रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed