फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivani became one-day mayor and Afreen became city commissioner

चार्ज संभालते ही मैदान में उतरीं शिवानी और आफरीन

Thu, 25 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shivani became one-day mayor and Afreen became city commissioner
मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की नगर आयुक्त बनी आफरीन बानो व एक दिन की मेयर बनी शिवानी गर्ग निग - फोटो : SAHARANPUR
शिवानी एक दिन की महापौर और आफरीन बनीं नगरायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को सांकेतिक रूप से एक दिन की महापौर बनी शिवानी गर्ग और नगरायुक्त बनी आफरीन चार्ज संभालते ही कुर्सी छोड़ मैदान में निकल पड़ी। उन्होंने निगम कार्यालयों के निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा शहर का भ्रमण कर अतिक्रमण करने वालों के चालान भी कटवाए।
मुन्नालाल गर्ल्स पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी गर्ग और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आफरीन बानो को सांकेतिक रूप से एक दिन का महापौर और नगरायुक्त बनाने का निर्णय लिया गया था। बृहस्पतिवार को महापौर की गाड़ी शिवानी को लेने के लिए उसके निवास शाकंभरी विहार कॉलेज बेहट रोड और नगरायुक्त की गाड़ी आफरीन को लेने उनके निवास रसूलपुर बेहट रोड पहुंची। दोनों गाड़ियां निगम पहुंचते ही दोनों के अर्दलियों ने गाड़ी का दरवाजा खोला, जिसके बाद दोनों अपने-अपने कार्यालय पहुंचीं। महापौर संजीव वालिया ने शिवानी को तथा नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आफरीन बानो को बुके भेंट कर कुर्सी पर बिठाया। दोनों ने करीब 20 मिनट तक जन समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कार्यालयों का निरीक्षण किया
शिवानी गर्ग और आफरीन बानो सबसे पहले गृह कर विभाग पहुंचीं। यहां कई कुर्सियां खाली देख उन्होंने तुरंत मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी और कर अधीक्षक विनय शर्मा से जवाब मांगा। उप नगरायुक्त दिनेश यादव से कर की वसूली की जानकारी ली। निर्माण विभाग और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग का भी निरीक्षण किया। महापौर और नगरायुक्त के साथ ही सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पार्षद नंद किशोर, कार्तिक चौहान, रमेश छाबड़ा, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, सईद सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में जाकर चालान कटवाए
शिवानी और आफरीन ने भगत सिंह मार्ग पर मुरली मनोहर की दुकान में डस्टबिन न रखने, सोनू व नरेश पर मॉस्क न लगाने के लिए सौ-सौ रुपये जुर्माना लगवाया। इसके अलावा अंसारी रोड पर अतिक्रमण करने वालों को हड़काते हुए जुर्माना वसूला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी साथ रहे।
आफरीन बानो को सांकेतिक रूप से एक दिन का नगरायुक्त बनाने का मकसद महिलाओं का आत्मविश्वस बढ़ाना है। निश्चित ही एक दिन का नगरायुक्त बनकर आफरीन के सपनों को पंख लगे होंगे। उम्मीद है वह खुद को सफल और जिम्मेदार इंसान के रूप में विकसित करेंगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
मिशन शक्ति के तहत शिवानी गर्ग को एक दिन का सांकेतिक महापौर बनाया गया था। शिवानी ने एक सुलझे हुए व्यक्ति के रूप में महापौर की जिम्मेदारी निभाई। शिवानी और उसके जैसी सभी बेटियों के लिए शुभकामनाएं कि वह हकीकत में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचें।

- संजीव वालिया, महापौर।

मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की नगर आयुक्त बनी आफरीन बानो व एक दिन की मेयर बनी शिवानी गर्ग निग

मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की नगर आयुक्त बनी आफरीन बानो व एक दिन की मेयर बनी शिवानी गर्ग निग- फोटो : SAHARANPUR

मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की मेयर बनकर शिवानी गर्ग निगम पहुंची

मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की मेयर बनकर शिवानी गर्ग निगम पहुंची- फोटो : SAHARANPUR

मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की नगर आयुक्त बनी आफरीन बानो व एक दिन की मेयर बनी शिवानी गर्ग शहर

मुन्ना लाल गर्ल्स कॉलेज की एक दिन की नगर आयुक्त बनी आफरीन बानो व एक दिन की मेयर बनी शिवानी गर्ग शहर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed