फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivam and Saliha are the best runners

शिवम और सालिहा रहे सर्वश्रेष्ठ धावक

Tue, 28 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shivam and Saliha are the best runners
छुटमलपुर के यूपी ग्लोबल स्कूल में अतिथियों के साथ वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्लोबल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान सर्वोत्तम हाउस का खिताब कारनेशन हाउस को मिला।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ बेहट विधायक नरेश सैनी और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने खेल मशाल को जला कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह राणा ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी अपना हुनर अजमा कर देश का नाम विश्व पटल पर चमकाने का काम करें। इसके बाद नन्हे मुन्नों की वेलकम रन के साथ खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। सर्वोत्तम धावक का खिताम शिवम राणा और धाविका का खिताब सालिहा को मिला। सर्वोत्तम मार्च पास्ट की ट्राफी दिव्या काम्बोज को मिली। कारनेशन हाउस सर्वोत्तम हाउस रहा, जबकि रनरअप का खिताब टयूलिप हाउस को मिला। इसमें श्रुति, सालिहा, मानवी, देवराज, वंशराज, दिव्यांशु, शगुन राठौर, शिवम राणा, फैसल, शेखर और आर्यन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समारोह में कोषाध्यक्ष सुमन राणा, सचिव शिशिर सिंह राणा, अध्यक्ष पूजा राणा, प्रधानाचार्य संजीव डबराल, वंदना चौहान, संजय कुमार आदि ुरहे। संचालन लखविंदर सिंह और पंकज सैनी ने संयुक्त रुप से किया।

छुटमलपुर के यूपी ग्लोबल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करती पूजा सिंह

छुटमलपुर के यूपी ग्लोबल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करती पूजा सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed