फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shiv Sainiks burnt effigy of Development Authority

शिवसैनिकों ने फूंका विकास प्राधिकरण का पुतला

Wed, 27 Nov 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks burnt effigy of Development Authority
कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर पुतला फुंकते शिव सैनिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिव सैनिकों ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाकर विकास प्राधिकरण का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक रोजाना पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट रोड पर शिवसेना जिला प्रमुख सुभाष कक्कड़, महानगर प्रमुख राजेंद्र चावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि एसडीए के अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुभाष कक्कड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और मंडलायुक्त को कई बार ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे देखकर अब रोजाना विकास प्राधिकरण का पुतला फूंककर विरोध किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह और महामंत्री धीरेंद्र राठौर ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान दीपा रानी, राजेंद्र चावला, धीरेंद्र राठौर, विनोद बत्रा, संजय कुमार, रवि पुंडीर, बलदेव राज, राजेंद्र कुमार, शुभम सोनकर, प्रशांत, विनीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed