फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shiksha Mitras demanded equal pay of teachers

Saharanpur News: शिक्षा मित्रों ने की शिक्षकों के समान वेतन की मांग

Sat, 02 Dec 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras demanded equal pay of teachers
सहारनपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समान कार्य समान वेतन की नीति अपनाते हुए शिक्षकों के समान वेतन देने की मांग की है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षा मित्रों ने उनकी गैरमौजूदगी में तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंजू कश्यप ने बताया कि शिक्षा मित्र लंबे समय से शिक्षकों के समान शिक्षण कार्य कर विद्यार्थियों की जीवन में शिक्षा का उजियारा फैला रहे हैं, लेकिन उनकी खुद की जिंदगी अंधेरे में है। मामूली से मानदेय में वह अपने परिवार का पेट नहीं पाल पा रहे हैं। इसकी वजह से अभी तक प्रदेश भर में छह हजार शिक्षा मित्र आर्थिक तंगी में आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि संगठन समान कार्य समान वेतन के आधार पर वेतन की मांग कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में जनक सिंह, रामकुमार, संजय कुमार, चंद्रपाल, सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों का हो रहा उत्पीड़न
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व मध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को खंड विकास स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। बलियाखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सुमन रानी ने आरोप लगाया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन शिक्षकों पर कर्मचारी आचरण एवं अनुशासन नियमावली, बेसिक शिक्षा परिषद नियमावली के विरुद्ध जाकर मनमाने आदेश थोपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन पेज का ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें शिक्षकों के उत्पीड़न को विस्तार से उन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार, समुद्र सेन, अनुराग, शर्मिष्ठा देवी, पूजा रानी, सीमा, लक्ष्मी, सुनीता, अजीत, मोहर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed