{"_id":"6217cb23ad27d6387f313535","slug":"shiba-and-rahul-honored-as-distinguished-talents-saharanpur-news-mrt5782109104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट प्रतिभा के रूप में शिबा और राहुल का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट प्रतिभा के रूप में शिबा और राहुल का सम्मान
विज्ञापन
प्रकृति का चित्रण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर छज्जू सिंह पुंडीर की स्मृति एवं कॉलेज की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का प्रतिभा सम्मान के साथ बृहस्पतिवार को समापन हो गया। विशिष्ट प्रतिभा के रूप में कॉलेज की शिबा नाज और राहुल कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त 19 आमंत्रित कलाकारों को भी उनके चित्रों के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं पूर्व प्रधानाचार्य सुबोध कुमार पुंडीर ने कहा कि प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। जरूरत है सच्ची लगन और निष्ठा से लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पाने के लिए मेहनत करने की। विशिष्ट अतिथि अंजू सैनी ने चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन के लिए संयोजन समिति को साधुवाद दिया। कॉलेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार और प्रदर्शनी संयोजक अशोक राय ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार द्वारा कला के लिए विशेष योगदान देने पर दो अध्यापिकाओं अल्पना पुंडीर और किरन सैनी को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। आमंत्रित कलाकारों में कमरेज अली, राहुल, कृष्णा, मीनाक्षी, नौशाद, सलोनी, पायल, सचिन कुमार, अंजू गुप्ता, अमित धीमान, अश्ना कांबोज, निधि, सिमरन, राखी, तान्या पुंडीर, सारिका, विक्रांत, शिवानी, सीमा कांबोज को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भंवर सिंह, अपर्णा रुहेला, मनोज कुमार, अंकित कुमार, प्रतिभा, रीना पाल, दीपाली गुप्ता, इंदिरा राजेश सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

चित्रकला प्रदर्शनी में बंसी बजाते कान्हा का चित्र- फोटो : SAHARANPUR

चित्रकला प्रदर्शनी के समापन समारोह में प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

प्रदर्शनी में प्रदर्शित महात्मा गौतम बुद्व और सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन