{"_id":"69bb75b96c11148bb204397e","slug":"shehzad-s-encounter-shehzad-used-to-do-cow-slaughter-and-animal-theft-was-a-history-sheeter-of-fatehpur-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहजाद का एनकाउंटर: गोकशी और पशु चोरी करता था शहजाद, फतेहपुर का था हिस्ट्रीशीटर, सीने में लगी गोली से हुआ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजाद का एनकाउंटर: गोकशी और पशु चोरी करता था शहजाद, फतेहपुर का था हिस्ट्रीशीटर, सीने में लगी गोली से हुआ ढेर
Thu, 19 Mar 2026 09:34 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:34 AM IST
सार
Saharanpur News: फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी शहजाद काफी समय से गोकशी और पशु चोरी में लिप्त था। पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे कई गोलियां लगीं, लेकिन सीने में लगी गोली से उसकी मौत हुई। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
शहजाद की फाइल फोटो और घटनास्थल पर पड़ी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने बुधवार शाम मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी गोकश फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी शहजाद (40) को मार गिराया। बदमाश की गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शहजाद पर अलग-अलग थानों में 44 प्राथमिकी दर्ज थी। वह फरवरी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मिर्जापुर व फतेहपुर पुलिस को गोकश शहजाद निवासी गंदवेड़ा की लोकेशन मिली थी। गोकश उत्तराखंड के विकासनगर की तरफ से अपने साथी के साथ आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव शेरपुर पैलो के पास घेराबंदी करते हुए गोकश शहजाद और उसके साथी को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख के इनामी गोकश शहजाद को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान सिपाही सोमेंद्र व कुलदीप के भी बाजू में गोली लग गई। तीनों को जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक पिस्टल बरामद हुई है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। शहजाद हिस्ट्रीशीटर था और लंबे समय से गोकशी की घटनाओं में सक्रिय था। वह बेहट, नागल थाने में गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था। इसके अलावा फतेहपुर व नागल मुठभेड़ में भी वांछित था।
जिला अस्पताल पहुंचे डीआईजी-एसएसपी
मुठभेड़ के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर मुठभेड़ में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
ये भी देखें...
Meerut: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इतनी सी बात पर की थी वारदात
मुठभेड़ के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर मुठभेड़ में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
ये भी देखें...
Meerut: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इतनी सी बात पर की थी वारदात