फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shehnai ran very well on Dev Prabodhani Ekadashi

देव प्रबोधनी एकादशी पर जमकर बजी शहनाईयां

Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shehnai ran very well on Dev Prabodhani Ekadashi
सहारनपुर में शादी के दोरान लगा दिल्ली रोड पर लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
देव प्रबोधनी एकादशी पर खूब बजी शहनाई
विज्ञापन

सहारनपुर/गंगोह। देव प्रबोधनी एकादशी पर जिलेभर में खूब शहनाइयां बजीं। शुभ मुहूर्त शुरू होने पर जनपद में 70 से अधिक जगहों पर विवाह हुए। इस शुभ मुहूर्त का लोग चार माह से इंतजार कर रहे थे। होटल, बैंक्वेट हॉल, धर्मशालाओं में शादियों की वजह से दिल्ली रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड पर रात तक जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महानगर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, चकराता मार्ग, जैन कॉलेज रोड, नुमाइश कैंप, हकीकतनगर, बेरीबाग, चिलकाना रोड, जैन और पुराने शहर की धर्मशालाएं, होटल व बैंक्वेट हॉल शुक्रवार को देव प्रबोधनी एकादशी पर बुक रहे। वहीं, मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। दिन और रात में अलग-अलग शुभ मुहूर्त में विवाह हुए। देहात क्षेत्र में देवबंद, छुटमलपुर, गंगोह, बिहारीगढ़, बेहट, रामपुर मनिहारान, नानौता, नकुड़, सरसावा, बिहारीगढ़, चिलकाना में भी शादियां हुईं। आने वाले दिनों में शादियों के लिए कई शुभ तिथियां निकलेंगी। श्री बगलामुखी शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ और ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शांडिल्य ने बताया कि देव प्रबोधनी एकादशी विवाह के लिए अति उत्तम दिन है। जिन लोगों की शादी का पूरे वर्ष शुभ मुहूर्त नहीं निकल पाता है, वे भी इस दिन विवाह कर सकते हैं। अनुमान के मुताबिक जिले में 70 से अधिक विवाह हुए हैं।
वहीं, गंगोह में देव प्रबोेधिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कई जगह भगवान सालिग्राम व तुलसी विवाह कराया गया। महिलाओं ने उपवास रखा। तुलसी पक्ष के लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य किया। मोहल्ला ईशरा स्थित होली चौक पर भी श्रीमद भागवत कथा के बाद तुलसी विवाह हुआ। वहीं शादियों की अधिकता के कारण यात्री वाहन उपलब्ध नहीं होने से लोग परेशान रहे। बस स्टेशन पर शाम तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

करोड़ोें का हुआ कारोबार
प्रबोधनी एकादशी पर खूब शादियां र्हुइं, जिससे जनपद में होटलों, बैंक्वेट हॉल, धर्मशालाओं और बैंडबाजे वालों का अच्छा कारोबार रहा। महानगर के एक बैंक्वेट हॉल स्वामी सुधीर राठी और सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि जिले भर में करोड़ों का कारोबार हुआ है।

सहारनपुर में शादी के दोरान लगा दिल्ली रोड पर सजे वेंकटहॉल

सहारनपुर में शादी के दोरान लगा दिल्ली रोड पर सजे वेंकटहॉल- फोटो : SAHARANPUR

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैश्णवी महाकाली मन्दिर में तुलसी विवाह में भाग लेते श्रद्घालु

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैश्णवी महाकाली मन्दिर में तुलसी विवाह में भाग लेते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed