फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   She photographed the century , commotion

शताब्दी में युवती का फोटो खींचा, हंगामा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला
ब्यूरो\ अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
She photographed the century , commotion
हिरासत में आरोपी
देहरादून शताब्दी ट्रेन में बृहस्पतिवार को बिना अनुमति फोटो खींचने पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने हंगामा शुरू कर दिया। मेरठ से सहारनपुर तक युवती ने विरोध जारी रखा।
विज्ञापन


हालांकि यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी ने माफी मांगी, मगर युवती ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर युवक के खिलाफ तहरीर दी। उसकी शिकायत के आधार पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और मां-बाप को हरिद्वार दर्शन से पहले देहरादून लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, सुबह दिल्ली से चली शताब्दी एक्सप्रेस मेरठ से आगे बढ़ी तभी उसके सी-2 कोच में हंगामा शुरू हो गया। सीट संख्या-36 पर दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बबली परवीन निवासी जनकपुरी, दिल्ली सफर कर रही थी। उसने आगे की सीट संख्या-56 पर सफर कर रहे युवक पर आरोप लगाया कि उसने बिना अनुमति उसकी फोटो मोबाइल में खींची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में शोर मचने के बाद दूसरे यात्री भी वहां एकत्र हो गए। इसमें आरोपी युवक मौर्य केतन लक्ष्मण के मोबाइल को चेक किया गया तो उसमें कई सेल्फी थी और एक सेल्फी में असिस्टेंट प्रोफेसर का फोटो भी दिखाई दे रहा था।

यात्रियों की मध्यस्थता के बाद मोबाइल से उस फोटो हटा दिया गया, जिसमें युवती दिखाई दे रही थी और आरोपी ने माफी भी मांगी। मगर, युवती मानने को तैयार नहीं हुई और सहारनपुर तक हंगामा जारी रखा। सहारनपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उसने जीआरपी में तहरीर दी। उसके आधार पर जीआरपी ने मौर्य केतन लक्ष्मण निवासी करणपोक जिला राजकोट, गुजरात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 
पिता बोले, सेल्फी ले रहा था बेटा
आरोपी के पिता लक्ष्मण का कहना था कि बेटे के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए जाना था। उनके एक रिश्तेदार देहरादून में रहते हैं और बृहस्पतिवार को वहीं जा रहे थे। वहीं से फोन आया था और केतन की भाभी ने सेल्फी भेजने को कहा था। इसके बाद ही वह हमारी सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर को ऐसा लगा। जिस फोटो में वह दिखाई दे रही थी उसमें यह साफ था कि उसकी मंशा गलत नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed