{"_id":"644c1767de771971ad0dc147","slug":"shazaan-shayaan-objected-to-restriction-of-bond-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-1653-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाजान, शायान ने मुचलका पाबंद करने पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाजान, शायान ने मुचलका पाबंद करने पर जताई आपत्ति
Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुचलका पाबंद किए जाने को लेकर बसपा नेता शदान मसूद, शायान मसूद और बबलू जैदी ने सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की।
सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने नगरीय निकाय चुनाव में शांति भंग होने की आशंका में बसपा नेता शादान मसूद उनके पुत्र शायान मसूद और बबलू जैदी को पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया है। इसको लेकर बसपा नेता बबलू जैदी ने अपने साथ ही शादान मसूद और शायान मसूद की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पेश की गई चालानी रिपोर्ट गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना कोतवाली नगर ने अपने कर्तव्य का सही प्रकार से निर्वहन नहीं करते हुए राजनीतिक दबाव में आकर यह नोटिस भिजवाया है। उन्होंने अपने विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की है।