फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Share happiness on Holi, also take care

होली पर खुशियां बांटे, सावधानी भी बरतें

Sat, 27 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Share happiness on Holi, also take care
सहारनपुर। महानगर में होली के उपलक्ष्य में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें फूलों की होली खेली गई और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन

घंटाघर क्षेत्र में स्थित एक होटल में सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्चर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार कटियार एडिशनल कमिश्नर ग्रेड - वन जीएसटी और विशिष्ट अतिथि राम बाबू एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू जीएसटी रहे। ज्वाइंट कमिश्नर जय प्रकाश नारायण पटेल भी शामिल हुए। वैभव कांबोज ने कविता के माध्यम से हौजरी उद्योग का हाल बया किया। अशोक अग्रवाल ने भजन सुनाए। वरिष्ठ संरक्षक सतपाल कांबोज और संदीप अग्रवाल ने शुभकामना दी। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा व सुशील सड़ाना ने संयुक्त रूप से किया। इसमें आशीष मिगलानी, राजपाल कम्बोज, गौरव गोयल, अमित मकानी, मोहमद जुनैद, शाहनवाज, अब्दुल रहमान, सुमित भारती, रविंद्र कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने पैरामाउंट क्लब में कार्यक्रम कर फूलों की होली खेली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि विभिन्न त्योहारों पर हिंदू जागरूकता कार्यक्रम चलाकर हिंदू समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने विचार रखे। जिला संयोजक मनोज चौधरी व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बालियान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें अमरेश धीमान, रोहित कटारिया, राकेश कोरी, उज्जवल पंडित, रिति सैनी, संदीप, अमित सोनी, विशाल खत्री, वैभव पंडित, शुभम धीमान, जितेंद्र सिंह, सुनील सूरी, शुभम खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पेंशनर्स समाज ने रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट में मासिक बैठक के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थापक आरसी शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को आठवां वार्षिक सम्मेलन होगा। इसमें चिकित्सा परीक्षण, वार्षिक पत्रिका का विमोचन, 80 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष आरके धींगड़ा, महामंत्री मूलचंद, जेएन शर्मा, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, बीपी श्रीवास्तव, टीए शरफानी, अरविंद शर्मा, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

होली के उपलक्ष्य में पंजाबी महा संगठन के सदस्यों ने वृद्धा आश्रम मानव केंद्र में बुजुर्ग लोगों को मिठाई बांटी। दालमंडी पुल पर निर्धन लोगों को भी उपहार दिए। अध्यक्ष योगेश दुआ, मुकेश मनचंदा, राकेश नरूला, राज कुमार नरूला, मुकेश गक्खड़, राकेश धींगड़ा, नीरज कामरा, योग चुग, मुरली खन्ना आदि मौजूद रहे। नारायण पुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंस एसोसिएशन ने विजय अग्रवाल के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष सुवीर गुप्ता व सचिव राजेश कपूर ने सभी को होली की बधाई दी। इसमें महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, कुसुम अग्रवाल, नितिन बत्रा, विभु गुप्ता, आशू सिंघल, मदन अरोड़ा, अजय जैन, एके मित्तल, डॉ. एसके जैन आदि उपस्थित रहे। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित श्री शिव शक्ति पंचायती मंदिर में आयोजित होली मिलन कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश शर्मा, पंडित गौरव शर्मा, नीरज तिवारी, नीरज शर्मा आदि रहे। मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई। भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसमें वेद प्रकाश पोपली, अनुज शर्मा, मेवा राम, मनोज राजपूत, सुरेश साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed