{"_id":"615dea918ebc3eb5dd2ea601","slug":"shardiya-navratri-fair-begins-with-vedic-chanting-saharanpur-news-mrt559544773","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शारदीय नवरात्र मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शारदीय नवरात्र मेला शुरू
विज्ञापन
सिद्वपीठ क्षेत्र में भरे मेले का दृश्य (फाइल फोटो)
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी(सहारनपुर)। सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी पर लगने वाले शारदीय नवरात्र मेले का बुधवार की शाम पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी एवं आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बाद फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर शारदीय नवरात्र मेले का पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चारण के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व सभी ने बाबा भूरा देव एवं जगत जननी मां भगवती के दरबार के दर्शन कर माथा टेका। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के रैन बसेरे का निरीक्षण करने के साथ ही पीने के पानी की गुणवत्ता भी देखी। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक कीरत सिंह, देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम व मुकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी आदि उपस्थित रहे।
मेले में सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
शारदीय मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मेला इंचार्ज विंध्यांचल तिवारी ने बताया मेले की सुरक्षा के लिए 30 उपनिरीक्षक, 130 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 42 होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी एवं दमकल विभाग की गाड़ी लगाई।