{"_id":"64bd0b19c4194866dc017cf3","slug":"sharanpur-raid-of-narcotics-department-officials-arrested-two-drug-smugglers-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharanpur: नारकोटिक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों ने दो नशा तस्कर दबोचे, हवाई फायरिंग भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sharanpur: नारकोटिक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों ने दो नशा तस्कर दबोचे, हवाई फायरिंग भी हुई
Sun, 23 Jul 2023 04:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:44 PM IST
सार
सहारनपुर में नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने रविवार को शहर के कई इलाकों में छापेमारी की। अधिकारियों ने दो नशा तस्कर दबोचे हैं। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : फाइल
विस्तार
अंबाला रोड पर मखदूम साहब दरगाह के मैदान में नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने नशे के दो तस्करों को पकड़ा। नशा तस्करों को पकड़ने के दौरान एक नारकोटिक्स अधिकारी ने हवाई फायर भी किया। जब तक सरसावा पुलिस मौके पर पहुंचती नारकोटिक्स अधिकारी दोनों युवकों को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले जा चुके थे.l
विज्ञापन
रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब अंबाला रोड पर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक बाइक पर सवार दो युवक बेहद तेज गति से दरगाह मखदूम साहब के मैदान में घुसे। बाइक सवारों का पीछा करते हुए 2 गाड़ियां भी दरगाह मखदूम साहब के मैदान में जा पहुंची। जिन्हें देख युवक बाइक छोड़कर भागने लगे तो गाड़ी में सवार लोग भी उतरकर दोनों युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागते हुए दोनों युवकों को पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी किया। नारकोटिक्स टीम ने भागते हुए दोनों युवकों को घेरकर अपनी गिरफ्त में ले लिया तथा गाड़ी में बैठाकर मौके से निकल गए। सारा मामला इतनी तेजी से हुआ कि पब्लिक को भी कुछ समझ में नहीं आया। इसी बीच जानकारी मिलने पर सरसावा पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सारे मामले का पटाक्षेप हो चुका था तथा मौके पर कुछ नहीं था।
विज्ञापन
इस संबंध में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने केवल इतना बताया कि नारकोटिक्स विभाग की टीम नशे के दो तस्करों के पीछे थी जिन्हें पकड़कर अपने साथ ले गई है।