{"_id":"63557f1f3f55d87d463aa006","slug":"shanti-kunj-celebrated-deepotsav-lit-ten-thousand-lamps-saharanpur-news-mrt610769258","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति कुंज ने मनाया दीपोत्सव, दस हजार दीपक जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति कुंज ने मनाया दीपोत्सव, दस हजार दीपक जलाए
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार द्वारा नगर में प्रथम बार वृहद स्तर पर दीपोत्सव मनाया गया। इसमें नगर तथा देहात क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने करीब 10 हजार दीपक जलाए।
शनिवार को धनतेरस के दिन सायंकाल नकुड़ रोड स्थित बनखंडी महादेव मंदिर के सभागार में गायत्री परिवार हरिद्वार से संबद्ध युग चेतना केंद्र सरसावा के तत्वाधान में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी आदि ने कहा कि दीपोत्सव एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हिंदू समाज के सभी लोग वर्ग भेद भूलकर एक साथ दीए जलाकर भगवान को समर्पित करते हैं। इससे सद्भावना और धार्मिक भावना के चलते परस्पर सहयोग बढ़ता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद संजय शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का राम पटका बनाकर स्वागत किया गया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य कुलदीप आचार्य डॉ ऋषिपाल आचार्य अनिल तथा आचार्य सुनील ने संपन्न कराए। दीपोत्सव के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सौरभ सुखीजा ने अपनी मधुर स्वर लहरी से देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन श्रवण शर्मा गंगोह द्वारा किया गया। सुरेश रोहिला, श्याम कुमार चौधरी, सुरेश शर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष सुशील कांबोज, अमरीश राणा, नरेश चंद जैन, नवीन जैन, देशबंधु शर्मा, सभासद संजय शर्मा, रमेश सुखीजा, अनुज कांबोज, राकेश साहनी, राजेश चावला आदि रहे।