{"_id":"d9efb0a4bae7de50b57603fdee70fc6d","slug":"shamli-route-relief-is-also-difficult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली रूट पर राहत, मुश्किलें भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली रूट पर राहत, मुश्किलें भी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के असर के चलते लगातार बाधित चल रहे वाया शामली रेलमार्ग पर यात्रियों को बुधवार कुछ राहत मिली। यहां अब ट्रेनों के संचालन ने कुछ गति पकड़ी है। इसके साथ ही पांच दिन बाद मालगाड़ियों का लोड कुछ हद तक कम हो पाया है। इसके बावजूद यात्रियों की परेशानियां अभी जारी हैं।
इस आंदोलन के असर रहने के कारण ही बांद्रा, देहरादून, नई दिल्ली और जालंधर के रूटों की ओर जाने वाली पांच ट्रेनों को कैंसिल किया गया। इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से पांच घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
बुधवार को रेलवे स्टेशन के हालात देखने पर शामली रूट पर कुछ राहत नजर आई। इस रूट के यात्रियों ने कहा कि पूछताछ कक्ष पर पूछने पर पता चला कि आज यह रूट खुला है और कुछ ट्रेनें चल गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मेरठ की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति में कुछ सुधार आ गया है। पांच दिन से मालगाड़ियों के प्लेटफार्म पर कब्जे से परेशान चल रहे यात्रियों ने कहा कि ये गाड़ियों तो कुछ कम हुई हैं, लेकिन प्लेटफार्मों पर व्यापारियों का माल अब भी जगह-जगह बिखरा पड़ा है।
उधर, जाट आंदोलन से सबसे अधिक प्रभावित रहे हरियाणा के रूटों की कुछ गाड़ियों को वाया सहारनपुर निकाला गया। इनमें कालका शताब्दी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां प्रमुख रही।
ये ट्रेनें रही कैंसिल
54304 कालका पैसेंजर
19019 बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस
19020 देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस
14681 नई दिल्ली जालंधर सुपरफास्ट
14682 जालंधर नई दिल्ली सुपरफास्ट
हरियाणा वाली गाड़ियों को यहां से निकाला
12006 कालका शताब्दी एक्सप्रेस को कालका चंडीगढ़ और अंबाला के बाद सहारनपुर से डायवर्ट कर निकाला गया
12046 चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी को भी चंडीगढ़ और अंबाला के बाद सहारनपुर से डायवर्ट कर निकाला गया
अब कुछ कम हुआ है आंदोलन का असर
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक जवाहर सिंह के मुताबिक पांच दिन बाद जाट आरक्षण आंदोलन का असर अब कुछ हद तक कम हुआ है। शामली रूट भी अब सामान्य हो रहा है। मालगाड़ियों के ओवरलोड में कमी आई है। आगे हालात और सामान्य होने की संभावना है।