{"_id":"664a5c52b30813be910304f4","slug":"shambhu-railway-track-not-opened-24-trains-will-be-affected-till-may-22-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-123962-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं खुला शंभू रेलवे ट्रैक, 22 मई तक प्रभावित रहेंगी 24 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं खुला शंभू रेलवे ट्रैक, 22 मई तक प्रभावित रहेंगी 24 ट्रेनें
Mon, 20 May 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। किसान आंदोलन के चलते शंभू रेलवे ट्रैक एक महीने बाद भी नहीं खुला। इसके चलते रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनों काे 22 मई तक निरस्त और रूट डायवर्ट किया है। इससे यात्रियों की मुश्किलें तो बढ़ेंगी ही, साथ ही रेलवे को भी राजस्व नुकसान होगा।
17 अप्रैल से किसान शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक को जाम कर बैठे हुए हैं। तब से लेकर अब तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित चल रहा। किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 22 मई तक ट्रेनों का निरस्तीकरण व रूट डायवर्जन बढ़ा दिया है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली हरिद्वार-अमृतसर जनतशताब्दी, नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस 22 मई तक नहीं चलेंगी।
इनके अलावा धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज, सहरसा-अमृतसर गरीबरथ, इंदौर-अमृतसर, गोरखपुर-अमृतसर, कानपुर सेंट्रल-अमृतसर, गुवाहाटी-जम्मूतवी, गोरखपुर-जम्मूतवी और योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 मई तक साहनेवाल-अंबाला के बीच रूट बदला रहेगा।
विज्ञापन
कोलकाता-अमृतसर, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़, हावड़ा-अमृतसर मेल, पटना-जम्मूतवी अर्चना, वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना और सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 21 मई तक, जयनगर-अमतसर शहीद, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी 22 मई तक साहनेवाल-अंबाला के बीच रूट बदलकर चलेंगी।
17 अप्रैल से ट्रेनों के रद्द व डायवर्ट होने से रेलवे को तो आर्थिक नुकसान हो ही रहा, यात्रियों को भी भारी परेशानी हो रही है। कई यात्रियों को तो रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चलता है कि ट्रेन रद्द है या डायवर्ट होगी। मजबूरन यात्रियों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा रहा है।