फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shallow pillar fell on HT line due to strong wind

तेज हवा के कारण एचसी लाइन पर गिरा जर्जर खंभा

Wed, 24 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shallow pillar fell on HT line due to strong wind
सरसावा। रायपुर रोड पर सरसावा साधन सहकारी समिति के समीप नगर पालिका द्वारा लगाया हाई मॉस्ट लाइट का खंभा जंग के चलते कमजोर होने के कारण एचटी की विद्युत लाइन पर गिर गया। खंभे के जोर के कारण दो अन्य खंभेे भी टूट गए और विद्युत तार चिंगारियां छोड़कर जमीन पर आ गिरे। गनीमत रही कि हादसे में किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को रायपुर रोड पर तेज हवाओं के चलते जर्जर हो चुका हाई मॉस्ट लाइट का खंबा समीप से गुजर रही एचटी विद्युत लाइन पर गिर पड़ा। रायपुर रोड निवासी मदरसा फैजाने जकरिया के प्रबंधक कारी मुकीम ने बताया कि साधन सहकारी समिति के समीप नगर पालिका द्वारा वर्षों पहले करीब 50 फीट ऊंचा हाईमास्ट लाइट का खंभा लगवाया। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब खंभा एक ओर झुक गया। जैसे ही राहगीरों ने खंभे को झुकते देखा तो उन्होंने सुरक्षित स्थान पर शरण ली। इसी बीच खंभा तेज आवाज के साथ टूट कर नजदीक से गुजर रही एचटी लाइन के ऊपर धड़ाम से गिर पड़ा। खंभे के दबाव के चलते एचटी लाइन के दो अन्य खंभे भी टूट गए और विद्युत तार तेज धमाके के साथ चिंगारियां छोड़कर जमीन पर आ गिरे। इसी बीच इसी मार्ग से एक ट्रक भी गुजर रहा था जो बमुश्किल विद्युत तारों की चपेट में आने से बच पाया। कारी मुकीम द्वारा तत्काल ही विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसमें आदिल मुखिया, सत्तार, कलीम, रहमान, इरफान आदि ने कहा कि खंभा बेहद जर्जर हो चुका था जिसके बारे में नगर पालिका में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed