फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakumbari Sugar Mill is continuously getting no canes, farmers and management are worried

Saharanpur News: लगातार नो केन हो रही शाकुंबरी शुगर मिल, किसान और प्रबंधन परेशान

Sun, 17 Dec 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shakumbari Sugar Mill is continuously getting no canes, farmers and management are worried
साढ़ौली कदीम। गन्ने की पर्याप्त आपूर्ति न होने के चलते शाकुंबरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड टोडरपुर पेराई सत्र के प्रारंभ में ही गन्ने की कमी से जूझ रही है। इससे मिल प्रबंधन के साथ गन्ना किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले आठ पेराई सत्रों से बंद पड़ी शुगर मिल ने गत वर्ष ट्रायल कर इस सीजन में मिल का पेराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही शुरू कर दिया था। पेराई सत्र के प्रारंभ से ही चीनी मिल पर्याप्त गन्ना न मिल पाने के चलते नो केन होने लगी। शनिवार को चीनी मिल सुबह सात बजे गन्ने की कमी से कारण बंद करनी पड़ी। शाम करीब चार बजे किसानों के उग्र होने पर मिल को चालू किया गया।
विज्ञापन

शासन द्वारा मात्र आठ गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं, जबकि मिल बंदी से पूर्व मिल के पास 54 गन्ना क्रय केंद्र व मिल गेट से जुड़े गांव थे। गन्ना किसान इन्द्राज सिंह, योगेन्द्र सिंह, शंभूराम, बिरमपाल कांबोज, पदम प्रकाश शर्मा, मेघराज सैनी, राजेश पंवार, सोनू धीमान आदि का कहना है कि मिल नो केन होने से उन्हें कई कई घंटे तौल शुरू होने की प्रतीक्षा में खड़े होना पड़ रहा है। किसान चिंतित है कि कहीं गन्ने की कमी के चलते मिल प्रबंधन दोबारा मिल बंदी की घोषणा कर चीनी मिल को बंद न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सोमप्रकाश सिंह का कहना है कि चीनी मिल की पेराई क्षमता नियमित 55 हजार क्विंटल की है, जबकि क्षमता से भी कम 33 हजार क्विंटल प्रतिदिन पर मिल को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। शासन से लगातार गन्ना क्रय केंद्र बढ़ाने की मांग को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed