फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakti Sadan will be built in the district, destitute women will get shelter

Saharanpur News: जिले में बनेगा शक्ति सदन, निराश्रित महिलाओं को मिलेगा आश्रय

Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shakti Sadan will be built in the district, destitute women will get shelter
सहारनपुर। निराश्रित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में बेसहारा महिलाओं के लिए जल्द शक्ति सदन बनाया जाएगा। इसमें एक समय में 50 महिलाएं रह सकेंगी। इन महिलाओं को भोजन सहित अन्य दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति निशुल्क कराई जाएगी। इसकी शुरूआत दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार निराश्रित महिलाओं के सामने आने वाली कठिनाईयों को देखते हुए सूबे के 10 जनपदों में शक्ति सदन बनाएगी। इनमें सहारनपुर भी शामिल है। इसके लिए महानगर में 20 से 25 कमरे वाले करीब एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल के परिसर की तलाश की जा रही है। इसमें 50 निराश्रित महिलाएं अच्छे तरीके से रह सकें। शक्ति सदन बेसहारा, आपदा प्रभावित और घरेलू हिंसा से प्रभावित आदि संकटग्रस्त महिलाओं के लिए आश्रय स्थल बनेगा।
विज्ञापन

इन महिलाओं को न सिर्फ आवास, भोजन, वस्त्र आदि दैनिक आवश्यकताओं की निशुल्क पूर्ति कराई जाएगी। साथ ही इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन आदि का व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। इससे ये महिलाएं शक्ति सदन से बाहर जाने पर अपना व्यवसाय शुरू कर जीवनयापन कर सकें। संकटग्रस्त महिलाएं तब तक शक्ति सदन में रह सकती है, जब तक उनके परिजन उन्हें सम्मानपूर्वक नहीं ले जाते या उनके लिए आवास, भोजन आदि की अन्यत्र व्यवस्था नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- वर्जन -
शक्ति सदन में निराश्रित महिलाओं को संरक्षण दिया जाएगा। अब तक जनपद में ऐसी कोई सरकारी व्यवस्था नहीं थी। शक्ति सदन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। - अभिषेक कुमार पांडे, जिला प्राबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed