फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Woman’s Body Exhumed: Truth Behind Shakiras Death May Soon Be Revealed

Saharanpur News: कब्र से निकला गया विवाहिता शाकिरा का शव, मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद

Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:29 AM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में संदिग्ध हालात में दफनाई गई विवाहिता शाकिरा की मौत की गुत्थी अब सुलझ सकती है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से शव निकाला गया है। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Saharanpur Woman’s Body Exhumed: Truth Behind Shakiras Death May Soon Be Revealed
शाकिरा का फाईल फोटो। स्रोत:परिजन

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में विवाहिता शाकिरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और फिर जल्दबाज़ी में किए गए अंतिम संस्कार ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया था। अब मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांधला (शामली) के गांव दुगड्डा निवासी परवीन ने पांच मई को कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनकी बेटी शाकिरा की शादी 10 जनवरी 2022 को बाढीमाजरा निवासी बिलाल से हुई थी।

विज्ञापन


शादी के कुछ महीनों बाद ही दामाद बिलाल ने कारोबार के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि बिलाल के कैराना निवासी एक युवती से संबंध शादी के बाद भी बने रहे, जिससे शाकिरा परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'पड़ोस में कैसे कर देते... वो मानने को तैयार न थी, इसलिए मारा', शिवानी का कत्ल करने वाले पिता ने बताई वजह

परिजनों का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद पति बिलाल ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया। मानसिक तनाव और उपेक्षा की वजह से शाकिरा पूरी तरह टूट चुकी थी। फिर दो अक्तूबर 2024 को अचानक उसकी मौत की खबर दी गई।

ससुराल पक्ष ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया, लेकिन मायके पक्ष को इस पर यकीन नहीं हुआ। उन्हें हत्या की आशंका हुई। इसी बीच, यह भी सामने आया कि बिलाल ने चुपचाप साहिबा नामक युवती से विवाह कर लिया था।

शाकिरा की मां परवीन ने बिलाल, उसकी मां साजिदा, पिता आलम, भाई आजम और साहिबा समेत छह लोगों पर मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसी शिकायत के आधार पर मजिस्ट्रेट ने शव निकालने का आदेश दिया। बुधवार को एसडीएम संगीता राघव और सीओ शशिप्रकाश शर्मा की निगरानी में कब्र खुदवाई गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अब सभी की निगाहें इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि यह मामला आत्महत्या, प्राकृतिक मौत या फिर सुनियोजित हत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed