फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakambhari temple tourist site expected to develop

शाकंभरी मंदिर पर्यटक स्थल के विकसित होने की उम्मीद

Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shakambhari temple tourist site expected to develop
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इससे सहारनपुर जनपद में प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर्यटन स्थल के भी विकसित होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग ने इसका प्रस्ताव पहले ही शासन को भेज रखा है।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। पूर्व में मंडलायुक्त एवी राजमौलि और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के साथ हुई बैठक के बाद पर्यटन विभाग की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। उसमें मां शाकंभरी मंदिर क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों पर करीब 21.83 करोड़ रुपये खर्च किए प्रस्तावित थे। जिसमें भूरादेव मंदिर के निकट विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि के लिए दो लाउंज का निर्माण, अतिथियों के स्टाफ के विश्राम के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित चार कमरों का निर्माण, एक डॉरमेट्री का निर्माण, एकीकृत कंट्रोल रूम का निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट ऑटो कट लगाने, पार्क/ लैंड स्केपिंग, इंटरलॉकिंग/सीसी रोड, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच और चहारदीवारी निर्माण के अलावा दीवारों पर पेंटिंग आदि कार्य होने हैं। अब प्रदेश सरकार ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए योजना के तहत बजट में जो व्यवस्था की है, उससे उम्मीद है कि शाकंभरी मंदिर पर्यटन स्थल के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया, उसकी धनराशि भी स्वीकृत होगी और बजट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed