फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakambhari Siddhpeeth Fair from today

शाकंभरी सिद्वपीठ मेला आज से, तैयारियां पूरी

Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shakambhari Siddhpeeth Fair from today
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में चैत्र नवरात्र पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। डीएम अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने भी सोमवार को सिद्धपीठ पहुंच मंदिर व्यवस्थापकों से मेले को कोविड 19 गाइड लाइन के तहत संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में वर्ष में तीन मेले आयोजित किए जाते हैं। इनमें शारदीय नवरात्र मेले के सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला पंचायत द्वारा की जाती है और होली एवं चैत्र नवरात्र मेले की सभी व्यवस्थाएं राणा परिवार जसमौर की तरफ से की जाती है। मंगलवार से सिद्धपीठ में भरने वाले चैत्र नवरात्र मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस संबंध में डीएम और एसएसपी ने शाकंभरी का दौरा किया। दोनों अफसरों ने राणा आदित्य प्रताप सिंह राणा एवं राणा आतुल्य प्रताप सिंह राणा के साथ बैठक कर चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया। कप्तान ने कहा कि पंचायत चुनाव के चलते मेले में फोर्स की कमी रहेगी जिसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से वॉलंटियर्स की व्यवस्था की जाए तो उचित रहेगी। राणा आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि वाहन पार्किंग स्थल एवं निकासी द्वार पर सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है। वहां पुलिसकर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन

तैयारियां पूरी
शाकंभरी। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह एवं राणा आतुल्य प्रताप सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, ओवरहेड ब्रिज, भूरादेव से सिद्धपीठ तक प्रकाश व्यवस्था, प्याऊ व्यवस्था, औषधि केंद्र, निशुल्क पार्किंग, सफ़ाई व्यवस्था, सैनिटाइजेशन हेतु टैंकर, मुख्य प्रवेश द्वार पर हैंड सैनिटाइजर, कोविड गाइड लाइन डिस्प्ले बोर्ड आदि की व्यवस्था की गई है। बताया कि सरकार द्वारा कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही देवी दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मंदिर में अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न करें। मां के दर्शन करे और चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed