फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakambhari Devi cave in spate, devotees stopped

Saharanpur News: शाकंभरी देवी खोल में उफान, श्रद्धालु रोके

Wed, 30 Jul 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shakambhari Devi cave in spate, devotees stopped
मिर्जापुर ​स्थित नदी में पानी कम होने पर जाते लोग।&nbsp
सहारनपुर। जिले में मंगलवार को 31 मिमी पानी बरसा। बारिश से सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के खोल में पानी आने से श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोका गया। हालांकि, बारिश थमने के बाद श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए। वहीं, महानगर की कई कॉलोनियों में जलभराव हुआ। तापमान दो डिग्री तक गिरा। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब डेढ़ घंटे खूब बारिश हुई। शिवालिक की पहाड़ियों से बारिश एवं खोल (नदी) में पानी आने पर शाकंभरी चौकी पुलिस ने अलर्ट किया। सायरन बजाकर अनाउंस कर श्रद्धालुओं को सूचना दी गई। खोल में तेज बहाव के चलते श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी देवी से पहले भूरादेव पर रोककर रखा गया, जब तक पानी का सैलाब कम नहीं हुआ, तब तक श्रद्धालुओं को आगे जाने नहीं दिया गया। पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं, दूसरी ओर घाड़ क्षेत्र की खुवासपुर, शाहपुर गाड़ा आदि नदियों में कुछ देर के लिए पानी का बहाव आया, जो कुछ समय बाद ही उतर गया। इससे मार्ग बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे में 31 एमएम बारिश हुई। इससे महानगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम, गांधी पार्क स्थित जलकल विभाग, नगर निगम की गैराज के बाहर, प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क सहित वेद विहार, शिवाजी नगर, गोविंद नगर, लेबर कॉलोनी, प्रकाश लोक कॉलोनी आदि में जलभराव हुआ। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। नवादा रोड की नालियां और नाले उफान पर रहे। गंदा पानी सड़कों तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed