फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakabhaji of District Prison received five awards in the regional exhibition

प्रादेशिक प्रदर्शनी में जिला कारागार की शाकभाजी को मिले पांच पुरस्कार

Tue, 25 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shakabhaji of District Prison received five awards in the regional exhibition
प्रादेशिक प्रदर्शनी में जिला कारागार की शाकभाजी को मिले पुरस्कारो के साथ जिला कारागार के अधिका? - फोटो : SAHARANPUR
प्रादेशिक प्रदर्शनी में जिला कारागार की शाकभाजी को मिले पांच पुरस्कार
विज्ञापन

सहारनपुर। लखनऊ के राजभवन में आयोजित की गई प्रादेशिक फल शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2020 में सहारनपुर जिला कारागार की शाकभाजी को भी श्रेष्ठ पाया गया। यहां जैविक खेती से तैयार गाजर के साथ ही अन्य सब्जियों के लिए पांच पुरस्कार मिले।
राजभवन में 22 और 23 फरवरी को इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की जेलों में जैविक विधि से तैयार की जा रही शाकभाजी और अन्य फसलों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में सहारनपुर जिला कारागार में तैयार की गई गाजर को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जौनपुरी मूली और फूलगोभी को द्वितीय पुरस्कार और शिमला मिर्च एवं गांठ गोभी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज और जेल राजेश पांडेय ने बताया कि जिला कारागार के कृषि प्रभारी केके दीक्षित के नेतृत्व में विजय त्यागी, मेघ सिंह, कमलेश मिश्रा की टीम ने राजभवन में चली प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने यहां की शाकभाजी को श्रेष्ठ पाए जाने पर खुशी जताई। इसके साथ ही टीम के प्रयासों को सराहा। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में केंचुए की जैविक खाद से बंदियों द्वारा खेती की जा रही है। यह कार्य केवल बंदियों से ही कराया जाता है। उप कारापाल सूबेदार यादव और हिमांशु रौतेला ने भी टीम की सराहना की।

जिला कारागार में पैदा होने वाली गाजर

जिला कारागार में पैदा होने वाली गाजर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed