फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shaheed Nishant's sacrifice will always be remembered: Shahi

शहीद निशांत का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा: शाही

Thu, 11 Feb 2021 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Nishant's sacrifice will always be remembered: Shahi
नायक शहीद निशांत को श्रद्घांजलि देते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : SAHARANPUR
शहीद निशांत का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा : शाही
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नायक शहीद निशांत शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि निशांत का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर ढांढस भी बंधाया।

शारदा नगर स्थित आवास पर पहुंचे कृषि मंत्री ने निशांत शर्मा के परिवार को आश्वस्त किया कि शासन और प्रशासन आपके साथ है। देश हमेशा शहीद निशांत के बलिदान को याद रखेगा। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में नायक निशांत शर्मा घायल हो गए थे। 18 जनवरी को उन्हें ऊधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित शहीद नायक निशांत शर्मा के पिता जोगेंद्र शर्मा, रिटायर्ड सैनिक राजेंद्र शर्मा सहित परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed