फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   shabby HT line] teenager killed

जर्जर एचटी लाइन ने ली किशोरी की जान

Wed, 23 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Wed, 23 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गांव खैरी में सिर पर तसला रख गुजर रही लड़की एचटी लाइन के नीचे लटके तारों की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


कासमपुर बिजलीघर से जुड़े गांव खैरी निवासी रसूलद्दीन की 16 वर्षीय बेटी फहमीदा सुबह करीब 11 बजे रजबाहे से कपड़े धोने के बाद वापस गांव में आ रही थी।

कपड़ों से भरा तसला उसके सिर पर रखा था। एचटी लाइन के जर्जर एवं नीचे लटके तारों से तसला टच होने पर उसमें करंट दौड़ गया। इससे फहमीदा की मौके पर ही मौत हो गई।  परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को गांव उठा लाए। हादसे को लेकर ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है।

ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने बताया कि कई बार एचटी लाइन के जर्जर एवं ढीले तारों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। तार जमीन से मुश्किल से लगभग चार फीट ऊपर हवा में झूल रहे है।
विज्ञापन


जेई को हादसे के बारे में सूचना भी दे दी गई, मगर कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, जेई पवन कुमार का कहना है कि लाइन का इस्टीमेट बनाकर भेज चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed