{"_id":"5919f7984f1c1bcd3bf2307d","slug":"shabberpur-case-mein-samjhaute-ki-koshish","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर प्रकरण में समझौते के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्बीरपुर प्रकरण में समझौते के लिए समिति गठित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। शब्बीरपुर गांव में हुए दंगे के 11वें दिन सोमवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराने के लिए दोनों तरफ से छह छह लोगों की कमेटी का गठन किया। हालांकि पंचायत में दोनों पक्षों के बीच वार्ता शुरू होती इसी दौरान गांव में एक कैंसर पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। इसके चलते पंचायत स्थगित करनी पड़ी। अब सुलहनामा कराने के लिए अगली पंचायत शुक्रवार को होगी।
पांच मई को शब्बीरपुर में हुए बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी और चालीस से भी अधिक घर फूंक दिए गए थे। सोमवार को 11वें दिन क्षेत्र के महेशपुर, चंदपुर मजबता, झबीरन, कातला, बड़गांव, फतेहपुर, दादनपुर सहित कई गांवों के ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधानों ने शब्बीरपुर गांव के दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में एकत्र हुए। पंचायत ने विवादित दोनों पक्षों के छह छह लोगों की समिति बनाकर वार्ता के लिए अपने-अपने बिंदू तय करने को भेज दिया गया।
इससे पहले कुछ हो पाता इतने में ही गांव के ही कैंसर से पीड़ित 65 वर्षीय दलित अमरसिंह पुत्र सोम्मा की मौत की सूचना पंचायत को दी गई। सर्वसम्मति के चलते मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने सुलहनामा पंचायत को आगामी शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
पंचायत में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, प्रधान संगठन के रामपाल सिंह दादनपुर, प्रधान पप्पू उर्फ श्यामसिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान दीन मोहम्मद, सुखपाल शर्मा, पूर्व प्रधान कालूराम, पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह कातला, सुखपाल सिंह पुंडीर बड़गांव, अंबेडकर समाज पार्टी के महा सचिव महेंद्र सिंह, नाथीराम प्रधान, रोहताश, मामराज, शौराज मौजूद रहे।